विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: गया में एयरटेल कर्मचारी को गोली मारकर 14 लाख लूटे, पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़कर राशि बरामद की

Published: Sat, 03 Aug 2024 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2024 01:31 PM (IST)

Bihar News गया जिले के शेरघाटी शहर के नई बाजार स्थित एयरटेल कार्यालय कर्मी विदुही कुमार पिता हरिद्वार प्रसाद 30 ...और पढ़ें

Bihar Crime: गया में एयरटेल के कर्मचारी से 14 लाख की लूट,मौके पर जुटी भीड़।
Bihar Crime: गया में एयरटेल के कर्मचारी से 14 लाख की लूट,मौके पर जुटी भीड़।

HighLights

  1. बदमाशों ने एयरटेल कर्मचारी को गोलीमार 14 लाख पांच हजार रुपये लूटे
  2. पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई कर तीन बदमाशों को पकड़ा और लूटी की रकम बरामद की

संवाद सहयोगी, शेरघाटी। गया जिले के शेरघाटी शहर के नई बाजार स्थित एयरटेल कार्यालय के कर्मी विदुही कुमार पिता हरिद्वार प्रसाद 30 वर्ष को शनिवार को अपराधियों ने रुपए छीनने के क्रम में गोली मार दी और 14 लाख पांच हजार रुपए छीन लिए। कर्मी को पेट में बाएं तरफ गोली लगी है।

प्राथमिक इलाज अनुमंडल अस्पताल में किए जाने के बाद जख्मी को मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पूरी राशि बरामद कर ली है।

शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी मार्ग को सील कर तलाशी शुरू की गई। तीन बदमाश पकड़े गए हैं। जिनके पास से 14 लाख पांच हजार रुपये बरामद कर लि‍ए गए।

एयरटेल कर्मी विदुही पैसा लेकर बैंक जा रहा था। इसी दौरान गेट से निकलने के साथ ही दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने छीनने का प्रयास किया और गोली मार दी। घायल एयरटेल कर्मी को गया के अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों के गिरफ्तारी में लगी है।

यह भी पढ़ें - 

SC-ST आरक्षण में कोटा बांटने पर भाजपा-जदयू साथ, चिराग पासवान फैसले के खिलाफ; राजद के बयान पर भड़के BJP नेता

मुजफ्फरपुर में डेटा एंट्री ऑपरेटर की हत्या, लुटेरों ने चलती बाइक पर मारी गोली; सामान लूटकर भागे