विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Belaganj By Election Result: हार के बाद प्रशांत किशोर के कैंडिडेट की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- 15 दिन के अंदर...

Published: Sat, 23 Nov 2024 01:28 PM (IST)

Belaganj By Election Result बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की है। वहीं राजद के विश्वनाथ सिंह ...और पढ़ें

हार के बाद प्रशांत किशोर के कैंडिडेट की आई पहली प्रतिक्रिया
हार के बाद प्रशांत किशोर के कैंडिडेट की आई पहली प्रतिक्रिया

HighLights

  1. इमामगंज की जनता ने सम्मान दिया- जितेंद्र पासवान
  2. 36 हजार वोट आना आसान नहीं है- जितेंद्र पासवान

डिजिटल डेस्क, गया। बेलागंज से प्रशांत किशोर ने जितेंद्र पासवान को मैदान में उतारा था। हालांकि, वह इस सीट को जीतने पर कामयाब नहीं हो पाए। राजद प्रत्याशी को भी उनकी वजह से इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, इस सीट से पहले राजद के सुरेन्द्र यादव विधायक थे।

जहानाबाद लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद सुरेन्द्र को यह सीट छोड़नी पड़ी। राजद ने उनकी जगह उनके बेटे विश्वनाथ सिंह पर दांव खेला, लेकिन उन्हें भी हार का सामना पड़ा। इस सीट से जदयू की मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की है। 

बेलागंज में हार के बाद जन सुराज प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इमामगंज की जनता ने खूब सम्मान दिया। पहली बार मैनें चुनाव लड़ा, थोड़ी बहुत चूक होती है, लेकिन 15 दिन के अंदर इलाके में प्रदर्शन इतना अच्छा रहा कि 36 हजार वोट मिले। यह आसान बात नहीं है। जनता को इसके लिए धन्यवाद करता हूं।

मतगणना केंद्र की व्यवस्था का डीएम ने लिया था जायजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने मतगणना की तैयारी का अंतिम रूप से देखने के लिए शुक्रवार को गया कॉलेज पहुंचे थे। उनके साथ में प्रशासनिक अधिकारी की बड़ी संख्या थी। उन्होंने मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी का भी अवलोकन किया।

साथ हीं जिस स्थल पर मतों की गिनती होनी है, उसका भी जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मी को कहा था कि निर्धारित समय पर अपने स्थल पर पहुंच जाएंगे। अपने-अपने वाहनों को पार्किंग स्थल पर लगाएंगे। अपने पास अपना परिचय पत्र रखेंगे।

उन्होंने यह आदेश दिया था कि बिना परिचय पत्र के कोई भी पदाधिकारी, कर्मी व अन्य लोग प्रवेश नहीं करेंगे। मतगणना स्थल पर पर्याप्त संख्या में शौचालय, रोशनी, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा की प्रत्येक राउंड में मतों की गिनती के बाद ध्वनि विस्तार के माध्यम से आम लोगों को जानकारी दी जाएगी।

मतगणना केंद्र के बाहर लगा 144

एसडीओ सदर किसलय श्रीवास्तव ने बताया था कि गया कालेज मतगणना केंद्र के बाद एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकते हैं। मतगणना को लेकर निषेधाज्ञा लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी इसका उल्लंघन करेंगे। उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

Bihar Bypoll Result 2024: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पूरे बिहार को चौंकाया, सामने आ गए 4 सीटों के रुझान

Bihar Politics: बेला में खेला! लालू को प्रशांत किशोर ने दे दी गहरी चोट, पूरे बिहार में चर्चा