विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बेला में खेला! लालू को प्रशांत किशोर ने दे दी गहरी चोट, पूरे बिहार में चर्चा

Published: Sat, 23 Nov 2024 12:39 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2024 12:41 PM (IST)

Bihar Politics In Hindi बेलागंज सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू की मनोरमा देवी अब जीत की ओर पहुंच चुकी ...और पढ़ें

लालू को प्रशांत किशोर ने दे दी गहरी चोट
लालू को प्रशांत किशोर ने दे दी गहरी चोट

HighLights

  1. राजद कैंडिडेट विश्वनाथ सिंह ने दी प्रतिक्रिया
  2. विश्वनाथ सिंह बोले- पहली बार चुनाव लड़ा हूं

डिजिटल डेस्क, गया। गया, कैमूर और भोजपुर जिले की चार सीटों पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। इसमें एनडीए चारों सीट पर आगे है। इसी तरह, राजद को दो और महागठबंधन को तीन सीटों पर झटका लगा है।

दरअसल, राजद के हाथ से बेलागंज और रामगढ़ सीट लगभग निकल चुकी है। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी आगे हैं। जबकि रामगढ़ में भाजपा के अशोक सिंह आगे चल रहे हैं। बेलागंज में एक तरह से प्रशांत किशोर ने लालू यादव की पार्टी को गहरी चोट दी है। राजद प्रत्याशी इस सीट पर लगभग 17 हजार से अधिक वोटों से पीछे रहे। 

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जन सुराज के प्रत्याशी को यहां लगभग 36 हजार वोट मिले हैं। बेलागंज से राजद ने जहानाबाद के सांसद सुरेन्द्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह को टिकट दिया था।  

मीडिया से विश्वनाथ कुमार सिंह ने की बात

रुझानों के बाद राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह मत गणना केंद्र से बाहर निकल गए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बेलागंज के मतदाताओं का निर्णय का हम स्वागत करते हैं। कुछ युवा मिस गाइड हुए हैं। जिसके बारे में विचार करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास खोने को कुछ नहीं है, जिन्होंने तीन-चार बार चुनाव लड़ा है, उनका अपना तजुर्बा रहा है। इसके अलावा, जनसुराज से नुकसान होने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह नहीं कह सकते, क्योंकि मैदान में कई प्रत्याशी थे, सभी को वोट मिला है। इससे नुकसान का आकलन नहीं कर सकते। 

ऐसा रहा हाल

बता दें कि गया जिले के इमामगंज से एनडीए समर्थित हम की प्रत्याशी दीपा मांझी पांचवे चरण की मतों की गिनती के बाद राजद के रौशन मांझी से आगे निकल गईं है। चार चरणों में हुई काउंटिंग वे पीछे चल रहीं थी। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी ने पहले चरण की काउंटिंग से ही बढ़त पर रहीं।

कैमूर जिले में रामगढ़ में बसपा के सतीश कुमार यादव दो चरणों तक भाजपा के अशोक सिंह से आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे चरण में भाजपा उम्मीदवार आगे निकल गए।

भोजपुर जिले में तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के विशाल प्रशांत पहले चरण से ही भाकपा माले उम्मीदवार राजू यादव से पहले चरण से ही आगे चल रहे थे। अब इस सीट पर उनकी जीत हो गई है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Bypoll Result 2024: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पूरे बिहार को चौंकाया, सामने आ गए 4 सीटों के रुझान

Bypoll Result 2024: जिस सीट पर पूरे बिहार की नजर, वहां आखिरकार हो गया 'खेला'; देखें सबसे तेज नतीजे