विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bypoll Result 2024: बेलागंज में जेडीयू ने मारी बाजी, जनसुराज और आरजेडी को मिली करारी हार

Published: Fri, 22 Nov 2024 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2024 06:42 PM (IST)

Belaganj Upchunav Result 2024 बेलागंज उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। जदयू की मनोरमा देवी ने बाजी मार ली ...और पढ़ें

बेलागंज में राजद-जदयू और जन सुराज में टक्कर (जागरण ग्राफिक्स)
बेलागंज में राजद-जदयू और जन सुराज में टक्कर (जागरण ग्राफिक्स)

डिजिटल डेस्क, बेलागंज। बेलागंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Belaganj Bypoll Result 2024) के नतीजे सामने आ गए हैं।। बेलागंज से इस बार जदयू की मनोरमा देवी (JDU Manorama Devi) ने बाजी मार ली है। मनोरमा देवी को 73334 मत प्राप्त हुए हैं और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 वोटों से शिकस्त दे दी है। वहीं जनसुराज के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17285 मत प्राप्त हुए हैं।

2020 में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई थी। उनका मुकाबला राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह (RJD Vishwanath Kumar Singh) से है।

बेलागंज विधानसभा में जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। राजद के विश्नाथ कुमार सिंह उनसे करीब 18 हजार 527 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव : 10वां राउंड

मनोरमा देवी : 65671

विश्वनाथ कुमार सिंह : 47144

मो. अमजद : 16523

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव : 9 राउंड

मनोरमा देवी : 59946

विश्वनाथ कुमार सिंह : 42544

मो. अमजद : 15627

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव 

छठा राउंड

मनोरमा देवी : 38168

विश्वनाथ कुमार सिंह : 27781

मो. अमजद : 10162

बेला में दूसरा राउंड

मनोरमा देवी जदयू 12903

विश्वनाथ कुमार सिंह राजद 10160

अमजद जन सुराज 2639

इस सीट पर जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) भी चुनाव लड़ रही है। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी ने यहां से मोहम्मद अमजद को चुनाव लड़वाया। प्रशांत किशोर शुरुआत से बदलाव की राजनीति की बात करते रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि बेलागंज की जनता उनको अपनाती है या नकारती है।

2020 के चुनाव में क्या हुआ था?

बता दें कि बेलागंज गया जिले के अंतर्गत आता है। 2020 में यहां से राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जनता दल यूनाइटेड के अभय कुमार को मात दी थी। जीत का अंतर 23,963 वोटों का था।

उल्लेखनीय है कि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र गया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा (एमपी) सीट से राष्ट्रीय जनता दल के कुमार सर्वजीत पासवान को हराकर 101812 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। बेलागंज में जीतन राम मांझी का अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है।

बेलागंज उम्मीदवारों की सूची (Belaganj Bypoll Candidates List)

मनोरमा देवी (जदयू), विश्वनाथ कुमार सिंह (राजद), अभिषेक कुमार (राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा), तरवेज आलम (नेशनल रोडमैप पार्टी), मंजय कुमार (किसान संघर्ष समिति), मुन्ना कुमार (समाजवादी लोक परिषद), मोहम्मद अमजद (जन सुराज पार्टी), जामिल अली हसन (एआइएमआइएम), के साथ निर्दलीय काशी प्रसाद, चंदन कुमार, तनवीर खां, प्रियंका कुमारी, लालू यादव, विश्नवाथ यादव।

ये भी पढ़ें- Bihar Bypoll: 4 सीटों पर कौन करेगा खेल और कौन होगा फेल? अब होगी 'अग्निपरीक्षा'; कुशवाहा-वैश्य वोटरों पर नजर