विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के नवादा में बैंक डकैती की बड़ी वारदात, आधा दर्जन अपराधियों ने ग्रामीण बैंक से लूटे 12 लाख

By Prashant KumarEdited By:
Published: Thu, 04 Mar 2021 02:51 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 04:21 PM (IST)

Bank Dacoity in Bihar बिहार के नवादा स्थित नादरीगंज बस्‍ती बिगहा की दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा से गुरुवार को ...और पढ़ें

नवादा में ग्रामीण बैंक शाखा में बंधक बनाकर 12 लाख की कैश लूट। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।
नवादा में ग्रामीण बैंक शाखा में बंधक बनाकर 12 लाख की कैश लूट। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण टीम, नारदीगंज (नवादा)। Bank Dacoity in Bihar बिहार के नवादा में गुरुवार को दिनदहाड़े बैंक डकैती की वारदात हुई। नादरीगंज के बस्‍ती बिगहा इलाके की दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा में हथियारों से लैस अपराधियों ने डाका डाला। उन्‍होंने बैंक से 12 लाख नकद लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक उसे कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

हथियार के बल पर लूटपाट कर आराम से हुए फरार 

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बैंक में कम भीड़ थी। इसका फायदा उठाकर डकैतों ने धावा बोला। वे ग्राहक बनकर बैंक में आए थे। सबों ने चेहरे को नकाब से ढक रखा था। बैंक के भीतर घुसते ही उन्‍होंने हथियार के बल पर ग्राहकों और बैंककर्मियों को कब्‍जे में ले लिया। इसके बाद उन्‍होंने लूटपाट की और आराम से फरार हो गए।

अपराधियों के संभावित ठिकानाें पर छापेमारी शुरू

यह बैंक राजगीर-बोधगया राजमार्ग पर नवादा के बस्‍ती बिगहा बाजार में है। माना जा रहा है कि अपराधी इसी मार्ग से होकर भागे होंगे। घटना के बाद पुलिस पूरे जिले की नाकेबंदी कर वाहन जांच कर रही है। अपराधियों के संभावित ठिकानाें पर छापेमारी भी शुरू हो गई है।

बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहे हैं। अब तक की छानबीन में मालूम हुआ है कि अपराधी छह की संख्‍या में थे। उन्‍होंने बैंककर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया था। उन्‍होंने बैंक में आए एक ग्राहक से भी पांच हजार नकदी लूटी।

बैंक शाखा में लूट व डकैती की तीसरी वारदात

गौरतलब बात यह है कि इस बैंक शाखा में लूट की यह तीसरी घटना है। दो दशक पूर्व पहली घटना हुई थी। तब इसे मध्‍य बिहार ग्रामीण बैंक कहा जाता था। उस दौरान एक लाख रुपये लूटे गए थे। इसके बाद लगभग 10 साल पहले चार लाख कैश की लूट हुई थी।