विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शब-ए-बरात पर चौकसी, मस्जिद व दरगाह पर जवानों की रही तैनाती

By JagranEdited By:
Published: Thu, 09 Apr 2020 07:06 PM (IST)

जागरण संवाददाता गया

शब-ए-बरात पर चौकसी, मस्जिद व दरगाह पर जवानों की रही तैनाती
शब-ए-बरात पर चौकसी, मस्जिद व दरगाह पर जवानों की रही तैनाती

गया । शब-ए-बरात पर पुलिस चौकसी बरती। गुरुवार को त्योहार मनाया गया। लोगों को घरों में ही त्योहार मनाने को कहा गया। मजार, कब्रिस्तान, मस्जिद व दरगाहों पर भीड़ रोकने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गया-पटना सड़क मार्ग पर करबला, इदगाह, मजार और कब्रिस्तान के आसपास बलों की तैनाती की गई है। इसी तरह छत्ता मस्जिद, जमा मस्जिद, पीरमंसूर, नादरागंज, एपी कॉलोनी स्थित के कब्रिस्तान पर भी जवानों को लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार करबला के पास बैरियर लगाया गया है। वाहनों का प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पहले से ही लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण धर्मगुरु लगातार कब्रिस्तान, मस्जिद व दरगाह पर नहीं जाने की अपील की है। त्योहार अपने-अपने घरों में मनाने और नमाज भी पढ़ने का आग्रह किया गया। फिर भी कुछ लोग द्वारा कब्रिस्तान व मस्जिदों पर भीड़ लगने की सूचना मिली थी। इसे लेकर पुलिस की तैनाती की गई।

कोतवाली थानाध्यक्ष रामाकांत तिवारी ने बताया कि भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए मस्जिद, कब्रिस्तान पर जवानों की तैनाती की गई। जवान गुरुवार की देर रात तक तैनात रहेंगे ताकि शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।