Move to Jagran APP

महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, इलाज के लिए गया रेफर

वजीरगंज थाना क्षेत्र के करजरा में शुक्रवार की सुबह एक महिला रिंकू देवी को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में महिला के शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह से जल गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:09 AM (IST)
महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, इलाज के लिए गया रेफर
महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, इलाज के लिए गया रेफर

वजीरगंज : थाना क्षेत्र के करजरा में शुक्रवार की सुबह एक महिला रिंकू देवी को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में महिला के शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह से जल गया। जिसके कारण महिला जीवन-मौत से जूझ रही है। महिला का पति गौरी शकर पटना में रहकर मजदूरी करता है। बुरी तरह जली महिला ने घटना के लिए जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी और सास-ससुर पर आरोप लगायी। उन्होंने कहा कि परिवार वालों की क्रुरता की हद कर दी। सभी जलते देखते रहे और जीवन की भीख मांगते हुए चिल्ला रही थी। उसकी चित्कार सुनकर पड़ोसी दौड़े, तब घर के परिवार बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया जेपीएन अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि घायल महिला के बयान और उसके मामा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला ने सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर-देवरानी को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने कहा कि घटना मामूली घरेलू विवाद के कारण हुयी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.