Move to Jagran APP

गया में नकली नोट के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर पैसे बदलने वाले गिरोह के शातिर अमर कुमार को पुलिस ने छह लाख के नकली नोट के साथ शनिवार को धर दबोचा। वह झारखंड में चतरा जिला के प्रतापपुर का रहने वाला है। गया जिलान्तर्गत शेरघाटी में नई बाजार से उसकी गिरफ्तारी हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 06:33 AM (IST)
गया में नकली नोट के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार
गया में नकली नोट के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर पैसे बदलने वाले गिरोह के शातिर अमर कुमार को पुलिस ने छह लाख के नकली नोट के साथ शनिवार को धर दबोचा। वह झारखंड में चतरा जिला के प्रतापपुर का रहने वाला है। गया जिलान्तर्गत शेरघाटी में नई बाजार से उसकी गिरफ्तारी हुई। शेरघाटी मोड़ के समीप अमर अचानक शोर मचाने लगे। लोग पहुंचे तो बताया कि कुछ लोग उसका बैग छिनना चाह रहे थे। हालांकि अमर यह नहीं बता पाया कि वे कौन लोग थे और किस तरफ भाग निकले। संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में अमर ने स्वीकार कर लिया कि वह धोखाधड़ी कर लोगों को नकली नोट थमा देता है और उनसे असली नोट ले लेता है। पुलिस को अमर ने बताया कि उसके बैग में चिल्ड्रेन बैंक के छह लाख के नकली नोट हैं। बंडल के ऊपर और नीचे पांच-पांच सौ के एक-एक असली नोट हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक या किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर अमर सीधे-सादे लोगों से हेराफेरी करता है। उसी मकसद से वह शेरघाटी आया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.