Move to Jagran APP

Aurangabad: सर, कल मेरी बरात पटना जानी है, अनुमति के बिना गाड़ी वाला भी मना कर रहा है....

लॉकडाउन में जिनके यहां शादियां तय है उनकी परेशानी बढ़ गई है। पहले थाने से अनुमति उसके बाद तमाम नियम-कानून। औरंगाबाद जिले के थानों में गुरुवार शाम तक शादियों की अनुमति के लिए करीब एक हजार आवेदन जमा हो चुके थे।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 04:31 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 04:31 PM (IST)
औरंगाबाद के थानों में शादी की अनुमति के लिए आए सैकड़ों आवेदन। जागरण

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। वाकई काेरोना संकट काल ने सबकुछ बदल कर रख दिया। लोगों की जिंदगी बचे इसलिए सरकार ने पांच मई से बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो लोगों से अपील तक की है कि पारिवारिक उत्सव और शादी राज्यहित में कुछ दिन तक टाल दें। हालांकि कई ऐसे लोग हैं जिनके लिए ऐसा करना मुश्किल है तो ऐसे लोग पास के लिए संबंधित अधिकारी से गुहार लगा रहे हैं। जिले में कुल 978 घरों में शादियां होनी हैं जिनके लिए आवेदन दिया गया है।

loksabha election banner

थानों में बड़ी संख्‍या में आए आवेदन 

दरअसल लॉकडाउन के दौरान अगर आप शादी विवाह का आयोजन कर रहे हैं तो तीन दिन पूर्व आपको इसकी सूचना स्थानीय थानों को देनी होगी। समस्या यह उत्पन्न हो रही है कि किसी का तिलक चढ़ गया तो उसकी शादी बाकी है। किसी का दोनों रस्म बचा है। लेकिन सारी तैयारी हो चुकी है। या फिर कहीं लड़की वालेे का दबाव है, तो कहीं लड़के वाले का। कुछ लोग कर भी रहे हैं तो सिर्फ रस्म अदायगी पूरा कर रहे है। बेशक, परिस्थितियां विषम है। इस बीच दैनिक जागरण की पूरी टीम ने पूरे जिले के थानों में मांगलिक कार्य से संबंधित कितने आवेदन पहुंचे इस पर पड़ताल की। तो देखा गया कि गुरुवार लगभग दोपहर एक बजे तक पूरे जिले के थानों में करीब 978 आवेदन आए हैं। एक युवक ने बताया कि सर, कल मेरी बरात पटना जानी है। गाड़ी वाला कह रहा है कि जब तक ऑर्डर की कॉपी नहीं दीजिएगा। गाड़ी हम नहीं देंगे। कोई ठीक है कहां गाड़ी पकड़ लेगी पुलिस। इसलिए पहले ऑर्डर वाला कॉपी भेजिए।

थाना का नाम    शादी के लिए आवेदन

  • गोह -                150
  • उपहारा -                4
  • बंदेया -                39
  • देवकुंड -                2
  • मदनपुर -             108
  • सलैया -                12
  • नवीनगर -              50
  • माली -                 20
  • टंडवा -                 10
  • एनटीपीसी खैरा -    10
  • हसपुरा -                25
  • देव -                     40
  • ओबरा -                 16
  • खुदवां -                 12
  • फेसर -                  12
  • जम्होर -                 15
  • ढिबरा -                  45
  • दाउदनगर -            40
  • अंबा -                   40
  • रिसियप -                30
  • कुटुंबा -                  30
  • सिमरा -                 10
  • रफीगंज -                05
  • कासमा -                12
  • मुफस्सिल थाना -      131
  • नगर थाना -            110

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.