Move to Jagran APP

पति को मोक्ष दिलाने के लिए कोडरमा से आई अंजू सिंह

जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 08:34 PM (IST)
पति को मोक्ष दिलाने के लिए कोडरमा से आई अंजू सिंह
पति को मोक्ष दिलाने के लिए कोडरमा से आई अंजू सिंह

गया । दृश्य भावुक कर देने वाला था। अंजू सिंह अपने पति के मोक्ष के लिए सोमवार को पिंडवेदी पर तर्पण की विधि संपन्न करा रही थीं। उन्होंने देवघाट स्थित फल्गु नदी की रेत पर बैठक कर्मकांड किया। वे झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर से आई हैं। रुंआसे आवाज में में कहती हैं, पति को मोक्ष दिलाने के लिए गयाजी आई हूं। यहां आने के बाद बहुत शांति मिल रही है। बहुत हल्का महसूस कर रही हूं। पति मनोज सिंह की मौत हृदय गति रुकने से इसी साल 30 मई को हो गई थी। सास बिंदू देवी के साथ कर्मकांड करने के लिए आई हूं। एक दिन के कर्मकांड के बाद घर लौट जाएंगे। पति की मौत के बाद बहुत अशांति बनी हुई थी। खुद को संभालने की लाख कोशिश करते पर मन विचलित रहता था। कई स्थानों पर पूजा-पाठ कराई पर मन को शांति नहीं मिली। लोगों ने कहा कि एक बार गयाजी जाकर पिंडदान करा आएं। इसके बाद सास के लेकर यहां आ गई। एक दिन पिंडदान देवघाट और अक्षयवट में करने वापस लौट जाउंगी। लोग कहते हैं कि गया में श्राद्ध करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। इसी को लेकर गयाजी आए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.