विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गया में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, भीड़ ने बंधक बनाकर पीटा

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 12:20 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 09:26 PM (IST)

गया में एक डांस प्रोग्राम के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। ग्रामीणों ने एेसा करने वाले 16 में ...और पढ़ें

गया में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, भीड़ ने बंधक बनाकर पीटा
गया में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, भीड़ ने बंधक बनाकर पीटा

गया [जेएनएन] बिहार के गया में देर रात 16 युवकों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाकर सनसनी फैला दी। बोधगया के मोचरिम गांव में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उनमें से तीन युवकों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। आज सुबह तीनों आरोपियों को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में लेने के दौरान पुलिस को जनाक्रोश का समाना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि ये युवक एक संस्था 'ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़े हैं। इनमें एक भागलपुर व दो अररिया के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि पुलिस अब उनके आतंकी संगठन 'सिमी' से संपर्कों की भी पड़ताल करेगी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात गया के मोचारिम गांव में एक डांस प्रोग्राम के दौरान अचानक अल्पसंख्यक समुदाय के 16 युवक 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। एक संस्था 'ग्लोबल' से जुड़े इन युवकों में से तीन को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा तथा रातभर बंधक बनाकर रखा।

आज सुबह पुलिस आरोपी युवकों को हिरासत में लेने पहुंची। ग्रामीण इसके लिए तैयार नहीं थे। आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान उग्र ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी पर पथराव भी कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।