गया जंक्शन पहुंची धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस, दक्षिण भारत की यात्रा अब और आसान
धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस पहली बार गया जंक्शन पहुंची, जिससे स्थानीय यात्रियों को कोयंबटूर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिली।

धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस। (जागरण)
HighLights
अमृत भारत एक्सप्रेस का गया जंक्शन पर पहला आगमन।
गया से कोयंबटूर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिली।
आरपीएफ ने ट्रेन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए।
जागरण संवाददाता, गयाजी। धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलने वाली 22363 अमृत भारत एक्सप्रेस का शनिवार को गया जंक्शन पर पहली बार आगमन हुआ।
ट्रेन शाम 7:49 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची और चार मिनट ठहराव के बाद 7:53 बजे कोयंबटूर के लिए रवाना हुई। गया से पहली बार इस ट्रेन के परिचालन से स्थानीय यात्रियों को कोयंबटूर के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिली है।
ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में जवानों ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर निगरानी रखी।
ट्रेन को शांतिपूर्ण और सकुशल रवाना कराया गया। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना, अवरोध या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं हुई।
अमृत भारत एक्सप्रेस के गया से परिचालन शुरू होने पर स्थानीय यात्रियों और रेल कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखा गया।
कोयंबटूर जाने वाले यात्रियों को अब गया से सीधे ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दक्षिण भारत की यात्रा में सहूलियत होगी।
यह भी पढ़ें- 22 अगस्त से दौड़ेगी धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस, दक्षिण भारत के सफर का मिला नया विकल्प
