दनुआ घाटी में एक साथ तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
गया। बिहार-झारखंड की सीमा पर शनिवार को दनुआ घाटी में तीन टेलर वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक चा
गया। बिहार-झारखंड की सीमा पर शनिवार को दनुआ घाटी में तीन टेलर वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारीबाग के चौपारण और गया के बाराचट्टी के बीच हुई। झारखंड से बिहार की ओर आ रहे तीनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सबसे आगे चल रहा टेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे कई फुट नीचे गड्ढे में पलट गया। उसके पीछे चल रहे दो वाहन भी टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। इस दुर्घटना में गया जिले के वजीरगंज का एक चालक कमलेश चौधरी वाहन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला। सूचना पाते ही घटनास्थल पर चोरदाहा पुलिस चेकपोस्ट प्रभारी दयानंद सरस्वती पुलिस बल के साथ पहुंचे। वाहन को गैस कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला गया। उसका दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इन टेलरों पर छड़ लदे थे। दो अन्य चालकों व खलासी को हल्की चोट आई है। इस दुर्घटना के बाद एनएच घंटों जाम रहा। करीब तीन घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा।