व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
संवाद सूत्र, गुरुआ : गुरुआ प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर राजद के सहकारिता प्रकोष
संवाद सूत्र, गुरुआ : गुरुआ प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर राजद के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव सहित ग्यारह सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ बलवंत कुमार पाडेय ने मंगलवार को दिया। अध्यक्ष के अलावा सदस्य पद पर मनीष कुमार, रामपुकार यादव, बासुदेव साव, रामाशीष कुमार, लालदेव पासवान, गया यादव, मनोज कुमार, लालदेव यादव, बसंती देवी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया है। इसके बाद अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ बैठक कर किसानों की समस्या पर चर्चा की। इस मौके पर उपप्रमुख नागेन्द्र पासवान, राजद नेता सुरेन्द्र कुमार यादव, पंसस पप्पु रजक, राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे।