विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गया ओटीए से 97 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में शामिल

By JagranEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 12:42 AM (IST)

गया आफिसर्स प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के 11 वें पासिंग आउट परेड भारतीय सेना के इतिहास बना दिया है।

गया ओटीए से 97 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में शामिल
गया ओटीए से 97 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में शामिल

गया। गया आफिसर्स प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के 11 वें पासिंग आउट परेड भारतीय सेना के इतिहास का एक गौरवशाली दिन शनिवार को था। जब टेक्निकल इंट्री कोर्स के 64 जेंटलमैन कैडेट और स्पेशल कमीशन आफिसर 38 के 33 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना का कमीशन प्राप्त किया। कुल 97 जेंटलमैन कैडेटों द्वारा परेड ग्राउंड में मुख्य निरीक्षण अधिकारी ले. जनरल सु¨रदर सिंह, अति विशिष्ट सेवा मेडल एंड वार, विशिष्ट सेवा मेडल, आर्मी कमांडर पश्चिम कमान ने सलामी ली।

इस मौके पर ले. जनरल सु¨रदर सिंह ने जेंटलमैन कैडेटों के बेहतरीन ड्रिल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। और उन्होंने उनके गौरवशाली भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि आपका भविष्य निस्वार्थ और गौरवमयी सेवा से भरा हो। उन्होंने कहा कि सैनिकों को अपने जीवन में सैन्य गुण और सद्भाव को आत्मसात करना चाहिए।

इस मौके पर निरीक्षण अधिकारी ले. जनरल सिंह ने अच्छे प्रदर्शन करने वाले कैडेट को पुरस्कृत किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जीसीडब्ल्यूसीसी चन्द्रेश कुमार को प्रतिष्ठित 'शॉर्ड आफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जेसीबीयूओ हरीश सिंह देवाली (कालीधर कपंनी) को स्वर्ण, जीसी आदित्स सिंह रावत (टिथवाल कंपनी) रजत तथा जीसीएयूओ भूपेन्द्र सिंह (कालीधर कंपनी) को कास्य पदक से सम्मानित किया गया। एससीओ कोर्स में प्रथम आने वाले जीसीएसयूओ प्रवीण कुमार (टिथवाल कपंनी) को रजत पदक से सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में सम्मान समारोह का समापन कैडेटों के 'अंतिम पग' पर कदम रखकर किया गया। उसके बाद अकादमी ने सभी 97 कैडेटों को शपथ ग्रहण कराया। ले. जनरल सिंह एवं अन्य सैन्य अधिकारी और परिवार के सदस्यों ने नए कमीशन प्राप्त अधिकारियों के कंधे पर रैंक लगाकर उन्हें नए पद की बधाई दी। यह सभी के लिए अविष्मरणीय क्षण था। जब कैडेटों के माता-पिता भावुक हो उठे और अपने बच्चों को गले से लगाकर चूम लिया। बरबस उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।

यहां बता दें कि ओटीए गया की स्थापना 18 जुलाई 2011 को हुई थी। तभी से यह अकादमी स्पेशल कमीशन ऑफिसर और टेक्निकल इंट्री स्कीम का प्रशिक्षण चला रही है। जिसमें टीईएस के प्रशिक्षु 10+2 की स्कूली शिक्षा के बाद अकादमी में प्रवेश पाते हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर सशस्त्र सेना का हिस्सा बनते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।