Move to Jagran APP

30 साल की हुई 80 फीट की विशाल बुद्ध प्रतिमा

80 फीट की विशाल बुद्ध प्रतिमा दाइबुत्सु का मंगलवार को 30 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 01:17 AM (IST)
30 साल की हुई 80 फीट की विशाल बुद्ध प्रतिमा
30 साल की हुई 80 फीट की विशाल बुद्ध प्रतिमा

गया। 80 फीट की विशाल बुद्ध प्रतिमा दाइबुत्सु का मंगलवार को 30 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। जापान से आए दायजोक्यो संगठन के भिक्षुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की और फिर सूर्य की किरण से एक ज्योति प्रज्जवलित की गई, जिसका नामकरण शाक्यमुनि बुद्ध की पवित्र ज्योति के रूप में किया गया। यह बुद्ध के ज्ञान प्रकाश की एक अभिव्यक्ति है। दायजोक्यो के अध्यक्ष व तात्सुया होक्यो सुगिसाकी इस ज्योति का उपयोग करते हुए बुधवार को कालचक्र मैदान पर एक विशेष गोमा (होम) अनुष्ठान करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि इस गोमा के लिए जापान व भारत की अनेक सामग्रियों का संग्रह किया गया है। जापानी सामग्रियों को अक्टूबर माह में भारत लाया गया था। उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान को संपन्न कराने का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना अर्पित करना है। वर्ष 1989 में 80 फीट विशाल बुद्ध प्रतिमा का अनावरण तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु पावन दलाईलामा, श्रीलंका के भंते चंदानंद महानायक थेर, विपुलसार महाथेर, दायजोक्यों के होयो सुगिसाकी व जापान के किम्पुसेंजी मंदिर के प्रधान जून्क्यों गोजो द्वारा किया गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.