बाइक व बोलेरो की टक्कर में युवक की मौत
संवाद सूत्र वज़ीरगंज गया-राजगीर एनएच 82 पर एरू के निकट शनिवार की शाम बाइक व बोलेरो क
संवाद सूत्र, वज़ीरगंज : गया-राजगीर एनएच 82 पर एरू के निकट शनिवार की शाम बाइक व बोलेरो की टक्क्र में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए गया ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया गया। गया ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि युवक गंभीर रूप से घायल था। उसके सिर पर भी गहरी चोट आई थी। मृतक की पहचान मदरडिह निवासी डेगन यादव के 30 वर्षिय पुत्र कपिल यादव के रूप में की गई है। सूत्रों के अनुसार, वह केवला ससुराल से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना हुई। उसके पास रहे मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि युवक के शव को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।