Move to Jagran APP

पैक्स अध्यक्ष ने दो सगे भाइयों पर लगाया गोली मारने का आरोप

गोलीबारी में जख्मी नेपा के पैक्स अध्यक्ष धीरज शर्मा ने अपने फर्द बयान में गाव के ही दो सगे भाइयों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इससे गोलीबारी की घटना में नया मोड़ आ गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 02:10 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:11 AM (IST)
पैक्स अध्यक्ष ने दो सगे भाइयों पर लगाया गोली मारने का आरोप
पैक्स अध्यक्ष ने दो सगे भाइयों पर लगाया गोली मारने का आरोप

गया । गोलीबारी में जख्मी नेपा के पैक्स अध्यक्ष धीरज शर्मा ने अपने फर्द बयान में गाव के ही दो सगे भाइयों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इससे गोलीबारी की घटना में नया मोड़ आ गया है। हालांकि अभी पुलिस ने किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन पैक्स अध्यक्ष के बयान के बाद जल्द आरोपितों पर शिकंजा कस सकता है। मामला पैक्स चुनाव से जुड़ी रंजिश का बताया जा रहा है।

loksabha election banner

पैक्स अध्यक्ष धीरज शर्मा की ओर से पंचानपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिए गए लिखित बयान में कहा गया है कि घटना के मध्य रात्रि को दालान में दो युवक आए और गाली-गलौज करते हुए एक युवक ने उनकी दाहिनी जाघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल हो गए और हल्ला करने पर दोनों हमलावर भाग निकले। शर्मा ने घटना का कारण पैक्स चुनाव की रंजिश को बताया है। पंचानपुर पुलिस ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष का लिखित बयान मिल गया है। उन्होंने दो सगे भाइयों को आरोपित बनाया है। बता दें कि बीते सोमवार की मध्य रात्रि पंचानपुर ओपी क्षेत्र के टेपा ग्राम निवासी नेपा पैक्स अध्यक्ष धीरज शर्मा को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। इसके उपरांत घायल धीरज का इलाज पटना में स्थित ईएमएस में चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.