चोरी के वाहन के साथ युवक गिरफ्तार
संवाद सूत्र खिजरसराय
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 01:35 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 01:35 AM (IST)
गया । पुलिस ने उचौली गाव से चोरी की एक टाटा सूमो वाहन के साथ एक युवक को गिराफ्तार किया है। युवक चोरी के वाहन को कई साल से चला रहा था। गिरफ्तार आरोपित गौतम कुमार वाहन को अपना बता रहा था, पर कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन पर अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर जाच में बाइक की निकली। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गौतम ने पुलिस को बताया कि उसने वाहन दो साल पूर्व अतरी थाने के सारसु गाव के रविन्द्र सिंह टैगोर के पुत्र विवेक कुमार उर्फ नेताजी से खरीदी थी। उन्होंने बताया इस मामले में थाने में गौतम और विवेक कुमार उर्फ नेताजी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया पटना हेड क्वार्टर से मिली सूचना पर गौतम कुमार को वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे सोमवार को न्यायालय में समक्ष पेश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें