Move to Jagran APP

भाजपा को बूथों तक पहुंचाने का संकल्प

-25 सितंबर को बूथों पर मनाई जाएगी दीनदयाल की जयंती 11 से शुरू होगी संगठनात्मक चुनाव जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 08:32 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:32 PM (IST)
भाजपा को बूथों तक पहुंचाने का संकल्प
भाजपा को बूथों तक पहुंचाने का संकल्प

गया । लोकसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बाद विधानसभा चुनाव पर नजर है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपने संगठनात्मक चुनाव पर जोर दे रही है। यही वजह है कि पार्टी बूथ स्तर से संगठनात्मक चुनाव का श्रीगणेश करने जा रही है। 11 सितंबर से बूथ अध्यक्ष का चुनाव होगी, जो 30 सितंबर तक चलेगी। इसी सोच को लेकर पार्टी गया जिले के प्रत्येक बूथों पर अध्यक्ष का चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है ताकि पार्टी का संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बन सके।

loksabha election banner

इसे लेकर रविवार को पार्टी के जिला मुख्यालय पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी देवेश सिन्हा ने कहा कि बिहार में अन्य राजनीतिक दलों से भाजपा का संगठन मजबूत है। यह उपलब्धि समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी में व्यवस्था है, जहां बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। यह व्यवस्था अन्य दूसरे राजनीतिक दलों में नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र व अधिकांश राज्यों में भाजपा व गठबंधन की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों में अधिकांश कार्यकत्र्ता केवल चुनाव के वक्त ही नजर आते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के पास रहकर जन समस्याओं के लिए संघर्ष करती है। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए सांगठनिक चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि 11 सितंबर से 30 सितंबर बूथ अध्यक्ष का चुनाव होगा। उसी तरह 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव, 11 नवंबर से 30 नवंबर तक पार्टी के जिलाध्यक्ष, दिसंबर माह में प्रदेश अध्यक्ष व जनवरी-2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। साथ ही यह भी बताया गया कि 25 सितंबर को महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथों मनाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.