बाल विवाह व दहेज प्रथा रोकने लिए चलेगा अभियान
महिला विकास निगम द्वारा प्रखंड मुख्यालय में समन्वयक ने मंगलवार को विकास मित्रों के साथ बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 08:54 PM (IST)
गया। महिला विकास निगम द्वारा प्रखंड मुख्यालय में समन्वयक बंधन यादव ने मंगलवार को विकास मित्रों के साथ बैठक कर बाल विवाह तथा दहेज प्रथा को रोकने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। विकास मित्रों को प्रत्येक पंचायत मे किशोर-किशोरियों को अनुसूचित टोला में समूह का गठन कर इसकी जानकारी देने को कहा गया। लोगों को बाल विवाह और दहेज लेकर बच्चों का विवाह करने से मना करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा यदि बावजूद इसके लोग बात नहीं मानते तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें