मउ बाजार के लोगों को जलजमाव से छुटकारा
टिकारी-कुर्था मुख्य मार्ग पर मउ बाजार में सड़क पर जलजमाव की समस्या से लोगों को एक पखवारा बाद बुधवार क
टिकारी-कुर्था मुख्य मार्ग पर मउ बाजार में सड़क पर जलजमाव की समस्या से लोगों को एक पखवारा बाद बुधवार को छुटकारा मिल गया। टिकारी एसडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में डीसीएलआर नलिन कुमार, बीडीओ वेद प्रकाश तथा मउ ओपी की पुलिस ने बाजार का जायजा लिया।
जिन लोगों ने नाली की निकासी को अवरुद्ध किया था, उनके साथ स्थानीय ग्रामीणों को बुलाया गया। दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी-अपनी बात कहीं। उनकी सहमति से सड़क पर बनाए गए मिट्टी के बाध को हटाया गया। इसके साथ ही कई दिनों से चली आ रही जलजमाव की समस्या समाप्त हो गई। एसडीओ ने अरसीडी के कार्यपालक अभियंता को दूरभाष पर बात कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। उन्हें नाली निर्माण का भी निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया एक पखवारा के अंदर नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस अवसर पर मउ ओपी अध्यक्ष अजित कुमार, अंचल कर्मी विकास कुमार, अंचल अमीन आदि मौजूद थे। जलजमाव की समस्या का समाधान हो जाने पर स्थानीय ग्रामीण अजय कुमार, विवेक कुमार, मिंटू कुमार, विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, जीतू कुमार ने अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है।