मानपुर में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
गया । भाजपा के सदस्य बनाने के लिए वजीरगंज विधान सभा के मानपुर प्रखंड अन्तर्गत रामबाग में शनिवार
गया । भाजपा के सदस्य बनाने के लिए वजीरगंज विधान सभा के मानपुर प्रखंड अन्तर्गत रामबाग में शनिवार को स्टॉल लगाया गया। यहां लखनपुर , रसलपुर, सिकहर , कईया, मायापुर , आदि गांव से आए सैकड़ों लोग भाजपा के सदस्य बने। सदस्यता ग्रहण करने के दरम्यान लोग काफी उत्साहित दिखे। लोगों ने कहा कि भाजपा एक अच्छी पार्टी है, जो देश की उत्थान की बातें करती है। इसलिए इसका सदस्य बन रहा हूं। पूर्व पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में गरीब-गुरबों का काफी विकास हुआ। भाजपा के सदस्य बनाने में वजीरगंज प्रभारी विनोद सिंह, हरेराम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, रामदीप सिंह, गोला मांझी, श्यामा सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार प्रसाद, विक्की सिंह, रामनरेश यादव आदि काफी तत्पर दिखे।