कलश स्थापना के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ
गया। प्रखंड के लाव टोला बिगहा पर नवनिर्मित मंदिर में देवी सहित शकर पार्वती की प्रतिमा की प्राण प
गया। प्रखंड के लाव टोला बिगहा पर नवनिर्मित मंदिर में देवी सहित शकर पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इसको लेकर चेतना कला मंच के तत्वावधान में ग्रामीण शोभा यात्रा में शामिल थे। देवी मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पंचदेवता स्थित मोरहर नदी पहुंची। जहा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी का अनुष्ठान हुआ। बाजे गाजे के साथ कलश सह शोभा यात्रा देव स्थल पहुंचा। कलश स्थापना और मंडप प्रवेश कराया गया। पुरोहित नंद किशोर मिश्र ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में देवी की स्थापना और बगल में शकर एवं पार्वती की स्थापित प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। आयोजन में मुख्य श्रोता सत्येन्द्र प्रसाद, अनुज कुमार, जितेंद्र कुमार रवि, अशोक कुमार, कौशल कुमार सपत्नीक शामिल हैं। मुख्य पुरोहित बिहारी उपाध्याय, योगेंद्र वैध, घनश्याम वैध, शंभू कुमार मिश्रा हैं।