जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश
गया। रेलवे बोर्ड पीएससी चेयरमैन रमेश चंद्र रतन व मुगलसराय मंडल के सीनियर डीसीएम रुपेश कुमार ने रविवा
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 01:48 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 06:24 AM (IST)
गया। रेलवे बोर्ड पीएससी चेयरमैन रमेश चंद्र रतन व मुगलसराय मंडल के सीनियर डीसीएम रुपेश कुमार ने रविवार की देर शाम गया जंक्शन का का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर टूटे फर्श, पेयजल के लिए बनी टंकी, लाइट, शौचालय, टिकटघर आदि का जायजा लिया। यात्रियों से भी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं रहने पर स्थानीय अधिकारियों को इसे शीघ्र लगवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल, स्टेशन मैनेजर केके त्रिपाठी, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त सीसी सिन्हा, सहायक मंडल अभियंता विक्रम सेठ आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें