एलआइसी के डीओ की स्मृति में कंबल व खाद्य सामग्री वितरित
भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व विकास अधिकारी स्व. एकेपी सिंह के स्मृति में रविवार को वितरित किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 06:48 PM (IST)
गया। भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व विकास अधिकारी स्व. एकेपी सिंह के स्मृति में रविवार को नगर प्रखंड के मंडौल गाव में गरीब, असहाय व नि:शक्त लोगों के बीच कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर एलआइसी के विकास अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में गण्यमान्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
इस मौके पर एलआइसी के विकास अधिकारी वेंकटेश कुमार ने कहा कि स्व. एकेपी सिंह विभागीय अधिकारी के साथ साथ समाजसेवी भी थे। जो जीवनपर्यत गरीबों की सेवा करते रहे। पैक्स अध्यक्ष अशोक कश्यप, बवन पांडेय, परितोष कुमार, वरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें