पलामू पुलिस ने नक्सली को किया गिरफ्तार
जासं, गया : वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि इमामगंज क्षेत्र से टीपीसी के नक्सली नेता को
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:03 PM (IST)
जासं, गया : वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि इमामगंज क्षेत्र से टीपीसी के नक्सली नेता को गिरफ्तार करने के लिए पलामू की पुलिस शुक्रवार को आई थी। पुलिस ने नक्सली नेता लूकेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। उस पर पलामू में कई मामले दर्ज है। वह वहां से फरार होकर गया जिले के इमामगंज में छुपा हुआ था। उसे गिरफ्तार कर पलामू पुलिस अपने साथ ले गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें