दिव्यांग यात्रियों के लिए चलेगा निश्शुल्क ई-रिक्शा
संवाद सूत्र, मानपुर : पितरों का पिंडदान करने आने वाले दिव्यांग यात्रियों को आने-जाने में कष्ट झेलना
संवाद सूत्र, मानपुर : पितरों का पिंडदान करने आने वाले दिव्यांग यात्रियों को आने-जाने में कष्ट झेलना नहीं पड़ेगा। उनके लिए नगर निगम पांच निश्शुल्क ई-रिक्शा चलाएगा, जो रेलवे स्टेशन से विष्णुपद मंदिर तक प्रतिदिन चलेगा।
ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन के समीप लगा रहेगा। ट्रेन से उतरते ही चालक दिव्यांग को उस पर लेकर विष्णुपद पहुंचाएंगे। उन्हें जहां जाना होगा, वहां लेकर जाएंगे।
पितृपक्ष मेला में आए दिव्यांग यात्रियों के लिए नगर निगम ने दो रैंप भी बनाया है। इसी के सहारे वे पिंड वेदी तक पहुंचेगे। मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांग यात्रियों के लिए पांच निश्शुल्क ई-रिक्शा चलाया जाएगा। पिंड वेदी तक उन्हें आने जाने में उनके लिए लिए नगर निगम के कर्मी हर समय तैनात रहेगे।