Move to Jagran APP

महिला से दो लोगों ने किया दुष्कर्म

संवाद सूत्र, टनकुप्पा : थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गाव के ही दो लोगों ने घर में घुसकर दुष्क

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:51 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:51 PM (IST)
महिला से दो लोगों ने किया दुष्कर्म
महिला से दो लोगों ने किया दुष्कर्म

संवाद सूत्र, टनकुप्पा : थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गाव के ही दो लोगों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर एक आरोपित ललन साव को गिरफ्तार कर लिया। महिला का मेडिकल करवाने के लिए पुलिस ने महिला अस्पताल भेजा दिया है।

loksabha election banner

घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति दूसरे गाव में भोज कार्यक्रम में लाइट लगाने गया था। मौका पाकर गाव के ही ललन साव और उपेन्द्र यादव हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। इस बीच, पति के आने की आवाज सुनकर दोनों भागने लगे।

पीड़िता ने बताया कि उसने रात में ही पति के साथ थाना आकर घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। पुलिस ने मौके से आरोपित ललन साव को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया की इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की जांच और फर्द बयान के लिए गया भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.