कालचक्र मैदान में कड़ी सुरक्षा, एसएसबी ने चलाया सर्च अभियान
गया। बोधगया में बुद्ध जयंती पर रविवार से कार्यक्रम आयोजित है। दो दिवसीय आयोजन में देशी-विदेशी श्र
गया। बोधगया में बुद्ध जयंती पर रविवार से कार्यक्रम आयोजित है। दो दिवसीय आयोजन में देशी-विदेशी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है। इसी क्रम में शनिवार को एसएसबी के बम निरोधक दस्ता ने विशेष सर्च अभियान चलाया। जवानों ने कालचक्र मैदान का निरीक्षण किया। इस स्थल पर दो दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। कुछ ऐसे श्रद्धालु भी आते हैं, जो होटल में नहीं ठहर पाते हैं। इसलिए उनके आवासन और भोजन की व्यवस्था कालचक्र मैदान में ही की गई है। इस कारण से यहां भीड़ बढ़ जाती है। यहां पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई है। बोधगया में बीते वर्ष बम विस्फोट की घटना हुई है। इसकी जांच भी अभी चल ही रही है। इस घटना में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त कई संदिग्ध देश के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े भी गए थे। पूर्व की घटना को ध्यान में रखकर बुद्ध जयंती पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।