बादल के बावजूद तापमान में बढ़ोत्तरी
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 01:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): वैशाख माह के शुरूआती दौर से ही गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को आसमान में दोपहर बाद भले ही बादल छा गए भले ही पछुआ हवा नहीं चली हो। लेकिन गया का तापमान सर्वाधिक रिकार्ड किया गया। बुधवार को गया का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर की तेज धूप लोगों के शरीर को झुलसा रही थी। सड़कों पर चलने वाले लोग अपने शरीर को ढक कर चल रहे थे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग द्वारा सर्वाधिक तापमान 41.0 व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां यह बता दें कि इसके पूर्व 7 अप्रैल को गया का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री तथा 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें