विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिखा चांद, ईद आज

By Edited By:
Published: Fri, 09 Aug 2013 12:04 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2013 12:05 PM (IST)

News Article Hero Image

गया, नगर प्रतिनिधि : काले बादल और बारिश की वजह से यहां के लोग अपने खुले नयन से दूज के चांद का दीदार नहीं कर सके। ऐसे स्थिति में इमारते सरिया पटना से दूरभाष पर यहां के प्रमुख लोग और मस्जिदों में यह सूचना दी गई। चांद हो गयी है। इस कारण से बिहार और झारखंड राज्य में शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। इस घोषणा के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने खुशी का इजहार आतिशबाजी छोड़ और एक-दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। घोषणा के बाद पूरी तैयारी के साथ पुरुष व महिलाएं काफी संख्या में अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी करने के लिए निकले।

शहर के जीबी रोड, छत्ता मस्जिद, जामा मस्जिद, केपी रोड, वजीर अली रोड, गन्नी मार्केट, गया मार्केट एवं पुरानी गोदाम में पुरुष एवं महिलाएं काफी संख्या में नजर आई। विशेष रूप से महिलाएं अपने श्रृंगार की समान खरीद रही थीं। यह खरीदारी देर रात तक चलती रही। पूरे घर को सजाने के लिए समान की खरीदारी हुई। लोग अपने-अपने घरों को सजाने में लगे रहे है। ताकि शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद आने वाले अतिथियों का सत्तकार किया जा सके। वहीं दूसरी तरफ महिलाएं अपने-अपने हाथों पर मेहंदी रचाई। कोई स्वयं मेहंदी रच रही थी कोई पार्लर में मेहंदी लगाने वाली का सहारा ले रही थी। यहां के टेलर दुकानों में भी अपने-अपने कपड़े लेने के लिए भीड़ देखी गयी। ताकि वे नये कपड़े पहनकर शुक्रवार को ईद के लिए यहां के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर सके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।