छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार
मोतिहारी । एक लड़की के साथ छेड़खानी करना युवक को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:05 PM (IST)
मोतिहारी । एक लड़की के साथ छेड़खानी करना युवक को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार को उसे हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पीपरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि छेड़खानी का आरोपित पिपरा थाना के महुआवा निवासी कन्हैया कुमार राम है। आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार कन्हैया गुरुवार को अपनी बाइक से लड़की के घर पहुंचा। वह लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की द्वारा शोर मचाए जाने पर परिजन एवं ग्रामीण पहुंच गए और युवक की जमकर खबर ली। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें