Move to Jagran APP

संगठन को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता : मंडल

मोतिहारी। जागो ¨हदुस्तान पार्टी के रघुनाथपुर गंडक कॉलोनी स्थित कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:21 PM (IST)
संगठन को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता : मंडल
संगठन को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता : मंडल

मोतिहारी। जागो ¨हदुस्तान पार्टी के रघुनाथपुर गंडक कॉलोनी स्थित कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता विनोद कुमार महतो ने की। उपस्थित 85 गांवों के धानुक समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर मंडल ने कहा कि पूरा बिहार निराशा में है। बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वही राजनीतिक पार्टियां जाति व धर्म में लोगों को उलझा कर अपना उल्लू सीधा करने में जुटी है। हमारी पार्टी सूबे व समाज के लोगों के उत्थान के लिए काम करेगी। हमारा समाज आजादी के बाद आज भी शोषित हो रही है। समाज को सम्मान व मुकाम दिलाने के उद्देश्य से पार्टी का गठन किया गया है। वही विनोद कुमार महतो ने कहा कि वर्षो से जिसका इंतजार थो वो आज मिल गया है। हमारा धानुक समाज पूर्ण समर्पित होकर पार्टी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। वही सेवानिवृत डीआइजी रंजीत सिन्हा ने कहा कि बिहार में विकास व बिहारियों को सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए जागो ¨हदुस्तान पार्टी बेहतर काम कर रही है। पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की जरूरत है, ताकि हम अपनी चट्टानी एकता का अहसास करा सकें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.