युवती को अगवा कर बेहोश होने तक गैंगरेप, फिर क्या किया ...जानिए
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप कर उसे मरा जान सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। अपराधियों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया, फिर मरा जानकऱ सड़क किनारे फेंककर भाग गए। होश आने पर युवती स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के पास पहुंची। घटना पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुई। इस सिलसिले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, युवती चकिया के एक अस्पताल में बहन की पुत्री के ऑपरेशन में गई थी। वहां से घर वापस आने के लिए वाहन खोज कर रही थी। इसी बीच आरोपी संजय व मदन ने घर पहुंचाने के बहाने उसे अपनी टाटा मैजिक गाड़ी में बैठा लिया।
बताया जाता है कि दोनों ने रास्ते में उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसे पीटा। फिर, दोनों ने उसके साथ गैंग रेप किया। दोनों उसे अगवा कर एकांत स्थान पर ले गए। वहां पहले से दो और लोग मौजूद थे। वहां भी चारों ने उसके साथ गैंग रेप किया।
युवती इस बर्बरता को बर्दाश्त नहीं कर सकी। वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे मरा जान अपराधी सड़क किनारे फेंक कर भाग गए।