पुल निर्माण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
सपहा घाट पर लोकसभा चुनाव के पूर्व पुल निर्माण का कार्य आरंभ नहीं किया गया तो किसी भी नेता को गांव में आने नहीं दिया जाएगा।
मोतिहारी। सपहा घाट पर लोकसभा चुनाव के पूर्व पुल निर्माण का कार्य आरंभ नहीं किया गया तो किसी भी नेता को गांव में आने नहीं दिया जाएगा। उक्त बातें अंगद सहनी ने प्रखंड के रोशनपुर सपहा मंदिर परिसर में सपहा घाट पर पुल निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में कही। कहा कि दो दर्जन गांव के लोगों के आवागमन की समस्या है। पुल निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रघुनाथ गुप्त को संयोजक, अंगद सहनी को सह संयोजक, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष व कार्यसमिति में मुखिया पति हरेंद्र सहनी, पंसस एकराम हुसैन, बिरजू यादव, दीपू मिश्रा, इमरान खान, प्रेमचन्द्र साह, त्रिभुवन महतो, मनोज यादव को चुना गया। मौके पर छोटेलाल गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, रूपलाल यादव, कृष्णा सहनी, रामाधार सहनी, कैमुद्दीन मियां, राजीव कुमार यादव, मदन यादव, श्यामसुंदर राम,सियालाल सहनी, श्रीलाल महतो, हरेन्द्र यादव मौजूद थे।