Move to Jagran APP

37 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में डाले गए वोट

मोतिहारी। जिले के 10 प्रखंडों में पंचायत उप चुनाव को लेकर 37 मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा के बीच

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM (IST)
37 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में डाले गए वोट
37 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में डाले गए वोट

मोतिहारी। जिले के 10 प्रखंडों में पंचायत उप चुनाव को लेकर 37 मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हो गया। चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सदर प्रखंड में 04, छौड़ादानों, बनकटवा, केसरिया, चकिया व सुगौली में 01-01, कोटवा में 13, आदापुर में 03 एवं कल्याणपुर में 02 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। चुनाव के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इधर मतगणना के बाद चुनाव परिणाम का घोषणा कर दी गई। अमर छतौनी वार्ड 08 में कामनी सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सुनीता देवी को, वार्ड 10 में सरोज पासवान ने अपने प्रतिद्वंदी छोटे लाल पासवान को, नौरंगिया वार्ड 03 में रंजन कुमार ने प्रतिद्वंदी शिववालक साह को और टिकुलिया वार्ड 03 में प्रभा देवी ने प्रतिद्वंदी मुकेश प्रसाद को हरा दिया। पताही : प्रखंड की तीन पंचायतों के नौ बूथों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। हालांकि, इस उप चुनाव में महिलाओं की भागीदारी कम देखी गईं। निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल लगाए गए थे। जोनल मजिस्ट्रेट रोहित कुमार एवं थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि मतगणना 12 मार्च को एक बजे तक संपन्न करा लिया जाएगा। कुंडवा चैनपुर : गवंद्री पंचायत के वार्ड संख्या 13 में वार्ड सदस्य की मृत्यु के बाद रिक्त पद के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। यहां पर चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।थानाध्यक्ष संजीव रंजन ने बताया कि करीब 65 प्रतिशत पोलिग हुआ है। पहाड़पुर : सोनवल पंचायत के वार्ड संख्या चार तथा परसौनी पंचायत के वार्ड संख्या सात में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। पुरुषों से अधिक सक्रिय महिलाएं नजर आईं। मतदान को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष रखने में मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, विदेश्वरी साह, पीठासीन पदाधिकारी जहांगीर, राजकिशोर रजक तथा एएसआइ राजकुमार ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई। हरसिद्धि : शांतिपूर्ण माहौल में मतदान का काम संपन्न हो गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि मतदान सात बजे सुबह से शाम चार बजे तक हुआ। कृतपुर पंचायत में सरपंच पद हेतु 40 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मानिकपुर हसुवाहा पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए 65 फीसद मतदान की सूचना है। मतों की गिनती 12 मार्च को होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.