Move to Jagran APP

पुलिस टीम पर अचानक ग्रामीणों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

जमीन विवाद मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 11:48 PM (IST)
पुलिस टीम पर अचानक ग्रामीणों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
पुलिस टीम पर अचानक ग्रामीणों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। जिले के संग्रामपुर थानाक्षेत्र के जलहा गांव में भूमि विवाद के मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला किए जाने की सूचना है। हमले में एक दरोगा व एक सैफ का जवान आंशिक रूप से जख्मी हुआ है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर आगे की छापेमारी की जा रही है।  

loksabha election banner

बताया गया है कि जलहा निवासी जोखू मियां व ओमप्रकाश कुशवाहा के बीच गांव के गांधी चौक पर स्थित एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। मामले में ओमप्रकाश कुशवाहा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उसी मामले की जांच करने के लिए दरोगा बिपिन सिंह व आरएन सिंह गांव में गए थे। हमले में दरोगा बिपिन व सैफ जवान आंशिक रूप से घायल हो गए। हमले को लेकर करीब दो से तीन घंटे तक चौक पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। हालांकि, पुलिस टीम ने समय से स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

पुलिस के अनुसार उक्त जमीन पर जोखू मियां व ओम प्रकाश कुशवाहा अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया था। लेकिन, मामला नहीं सुलझा। इसके बाद पुलिस ने उक्त जमीन पर धारा-144 के तहत कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी गई थी।

इस बीच रोक के वावजूद जोखू मियां द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उक्त मामले को देखने पुलिस टीम पहुंची। लेकिन, मौके पर मौजूद जोखू मियां व हरेन्द्र भगत ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने हंगामे की स्थिति को नियंत्रित करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच चल रही है। 

कहा-थानाध्यक्ष ने

पुलिस अधिकारी पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों को जेल भेजा जाएगा। 

चंदन कुमार, थानाध्यक्ष, संग्रामपुर (पूचं.) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.