फ्लिपकार्ट में चुने गए माेतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्र, जानिए
मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों का चयन जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए हुआ है। विवि के कुलपति ने इसके लिए उन्हें बधाई दी है।
By Edited By: Published: Wed, 25 Jul 2018 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 11:49 AM (IST)
पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों का चयन जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी फ्लिपकार्ट में हुआ है। चयनित छात्र प्रबंधन विज्ञान विभाग के सूरज आनंद और अवनीश झा हैं। कंपनी ने दोनों को कोलकाता में 15 दिन का प्रशिक्षण दिया। कंपनी ने उन्हें टीम लीडर का पद दिया है। सूरज आनंद को पटना और अवनीश झा को बेतिया में पदस्थापित किया गया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद अग्रवाल ने दोनों ही छात्रों को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अध्यापकों और अभिभावकों को उचित मार्गदर्शन के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की है। वहीं वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता डॉ. पवनेश कुमार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के साथ-साथ हमारे संकाय के लिए भी गौरव की बात है कि हमारे छात्रों ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी यह सफलता आगे के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
प्रबंधन विभाग के दोनों ही छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन, विवि प्रशासन के सहयोग एवं माता-पिता के स्नेह और आशीर्वाद को दिया है। छात्रों के चयन से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें