भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
प्रखंड क्षेत्र की पनटोका पंचायत स्थित एकीकृत जांच चौकी में भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 12:29 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 12:29 AM (IST)
रक्सौल । प्रखंड क्षेत्र की पनटोका पंचायत स्थित एकीकृत जांच चौकी में भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसकी जानकारी सीमा शुल्क उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने दी। बताया कि सात से ग्यारह अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सीमा शुल्क कार्यालय रक्सौल व आइसीपी में कार्यो के संबंध में जानकारी दी गई। भारतीय राजस्व सेवा के 70 वें बैच में शामिल दस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें