छठ पर वीर शहीद जवानों की याद में जले हजारों दीप
मोतिहारी। अरेराज अनुमंडल मुख्यालय में लोक आस्था के महापर्व के मौके पर भारत के सीमा पर देश के दुश्मनों से लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए शहीद सैनिकों के सम्मान में शनिवार की रात्रि में अरेराज मुख्य चौक से सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे हजारों दीप शहीदों के नाम ह्नह्वश्रह्ल;कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोतिहारी। अरेराज अनुमंडल मुख्यालय में लोक आस्था के महापर्व के मौके पर भारत के सीमा पर देश के दुश्मनों से लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए शहीद सैनिकों के सम्मान में शनिवार की रात्रि में अरेराज मुख्य चौक से सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे हजारों दीप शहीदों के नाम Xह्नह्वश्रह्ल;कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम नवयुवक छठ पूजा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा विगत कई वर्षों से की जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचघटदीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसडीओ के दीप प्रज्वलित करने के बाद नवयुवकों ने अरेराज मुख्य चौक से लेकर सोमेश्वर पार्वती छठ घाट तक जाने वाले मुख्य सड़क के दोनों किनारे हजारों दीपक जलाए। दीप प्रज्वलन से पूरा सड़क प्रकाश से जगमग हो उठा।एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्र ने आयोजकों व उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमा पर शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब देने वाले सेना के जवानों व वीरगति को प्राप्त करने वाले सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को आने वाले दिनों में वृहद स्तर पर आयोजित करने की जरूरत है।पूर्व से चली आ रही दीप प्रज्ज्वलन के इस भव्य परम्परा को समिति के नवयुवक सदस्यों के निजी सहयोग से इस वर्ष भी आयोजित किया जाना एक सराहनीय प्रयास है। समिति के जिन समर्पित कार्यकर्ताओ द्वारा रात्रि जागरण कर दीपक के लौ को रातभर नहीं बुझने दिया गया। मौके पर अलोक ऋषि, नवीन कुमार, चंदन कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, संजीव दुबे, निशांत कुमार, बच्चा शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, ऋषि गिरि, कृष्णा कुमार, आयुष व्याहुत, गौतम कुमार, चिराग पासवान, अभिषेक गिरि, ज्योति शंकर गिरि, बबलू कुमार, रौशन कुमार, अजय कुमार, मनु स्वर्णकार, कुणाल गिरि, राजेश कुमार, संतोष कुमार आदि प्रमुख थे।कार्यक्रम का संचालन ज्योति शंकर गिरि ने किया।