Move to Jagran APP

श्रीविष्णु महायज्ञ की सफलता को निकाली गई कलश यात्रा

पकड़ीदयाल नगर पंचायत के खाकी बाबा के मठ प्रांगण से श्री विष्णु महायज्ञ एवं सीताराम नाम धुन यज्ञ के लिए कलश यात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा यज्ञस्थल से 551 कन्याओं ने नेहरू चौक से प्रारंभ होकर मधुबनी घाट के बूढ़ी गंडक नदी में पूजा-अर्चना के बाद जलबोझी की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 01:16 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:17 AM (IST)
श्रीविष्णु महायज्ञ की सफलता को निकाली गई कलश यात्रा
श्रीविष्णु महायज्ञ की सफलता को निकाली गई कलश यात्रा

मोतिहारी । पकड़ीदयाल नगर पंचायत के खाकी बाबा के मठ प्रांगण से श्री विष्णु महायज्ञ एवं सीताराम नाम धुन यज्ञ के लिए कलश यात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा यज्ञस्थल से 551 कन्याओं ने नेहरू चौक से प्रारंभ होकर मधुबनी घाट के बूढ़ी गंडक नदी में पूजा-अर्चना के बाद जलबोझी की। इसके बाद पुन: कलश यात्रा यज्ञस्थल पर पहुंच आचार्य श्रीभगवान तिवारी द्वारा विधिवत विष्णु महायज्ञ पूजा शुरू की। यजमान रामदेव तिवारी ने बताया कि यज्ञ सम्पन्न कराने के लिए एक समिति बनाई गई है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष संजीव केशरी, लड्डू महतो,कोषाध्यक्ष अभिषेक रंजन,सचिव मनोज कुमार सहारा, मेला मंत्री कमलेश कुमार, नवीन कुमार, पूजा मंत्री संत अयोध्या नारायण दास हैं। यज्ञ में स्वामी अरविन्दाचार्य द्वारा प्रवचन होगा। रात्रि में 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में दरभंगा के रामलीला पार्टी के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कलश यात्रा में बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार, पंडित कृष्णदेव तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व पार्षद मनोज जायसवाल, नपं के सुरेश राम, अनिल प्रसाद, पार्षद संजय किसान, पूर्व उपमुख्य पार्षद बीरेंद्र प्रसाद, मुरारी प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, बीरेंद्र जायसवाल, राम भरोस प्रसाद, विनोद प्रसाद स्वर्णकार, ब्रह्मदेव प्रसाद, भूषण प्रसाद जायसवाल मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.