Move to Jagran APP

आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर की आगजनी

छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि के वितरण में मनमानी और बंदरबाट का आरोप लगाते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा कोडर के विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 08:00 PM (IST)
आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर की आगजनी
आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर की आगजनी

मोतिहारी। छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि के वितरण में मनमानी और बंदरबाट का आरोप लगाते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा कोडर के विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं विद्यालय से लगभग एक किमी की दूरी तय कर बच्चों ने हरसिद्धि-अरेराज मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क पर आगजनी भी की गई। विद्यार्थियों का आरोप है कि वर्ष 2016-17 की छात्रवृति एवं पोशाक राशि का अब तक वितरण नहीं किया गया है। संबंधित राशि का उठाव कर उसका बंदबाट कर लिया गया है। इसके लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शीतल प्रसाद ¨सह को आरोपित किया गया है। यह भी आरोप लगाया गया कि विद्यालय में एमडीएम बंद है। इनके अलावा बच्चों ने विद्यालय में बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर भी अपने गुस्से का इजहार किया। जानकारी मिली कि विद्यालय में कुल सात शिक्षक पदस्थापित हैं। इनमें से तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति संकुल संसाधन केंद्र में मूल्यांकन कार्य के लिए हुई है। शेष चार शिक्षकों के समय से विद्यालय नहीं आने की बात भी बच्चों ने कही। पंचायत के मुखिया शंभू मंडल ने बताया कि दो साल पूर्व से ही इस विद्यालय में बदहाली की स्थिति है। इसकी जानकारी बीईओ एवं डीईओ को भी दी गई है। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाते हुए सड़क से जाम हटवाया। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ¨वदेश्वर साह, बीआरपी मुकेश कुमार राम एवं नंदलाल प्रसाद ने विद्यालय पहुंच कर आरोपों की जांच प्रारंभ कर दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.