विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी: मंदिर में अंडा फोड़ने का मामला, नेपाल से तंत्र सीखकर आए तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार

Published: Sat, 29 Aug 2026 03:39 PM (IST)

मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में मंदिर में अंडे फोड़ने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में लोग। (जागरण)

पुलिस की गिरफ्त में लोग। (जागरण)

HighLights

  1. मोतिहारी मंदिर में तंत्र क्रिया के लिए फोड़े गए अंडे।

  2. नेपाल से तंत्र सीखकर आए तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार।

  3. पुलिस ने दो समुदायों के बीच तनाव को संभाला।

संवाद सहयोगी, कोटवा। थानाक्षेत्र के मच्छरगांवा गांव में एक मंदिर में अंडा फोड़ने के मामले को पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी की टीम ने इस में स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की।

बताया गया है एक तांत्रिक द्वारा जो हाल ही में नेपाल से जादू टोना सीख कर आया लगता है। एक अशिक्षित और अंधविश्वासी परिवार को एक सुनसान जगह स्थित माता के मंदिर में तंत्र करने की सलाह दी।

ताकि उसकी घर में भूत प्रेत नहीं आए। उसकी माली हालत सुधार हो जाए। परिवार मान गया। 25 अगस्त की रात्रि 10 बजे के बाद उक्त परिवार के लोग टेम्पो और बाइक से मंदिर में आए और तांत्रिक के निर्देश के अनुसार तंत्र सिद्धि के लिए मंदिर में 9 अंडे फोड़े और और पूजा पाठ किया।

मंदिर में फोड़ा अंडा

फिर अहले सुबह वही लोग आए और मंदिर की सफाई करने लगे तो स्थानीय लोगों ने पूछा की आप क्या के रहे हैं तो उन लोगों ने भेद खुलने की डर से बताया कि मंदिर में अंडा फूटा है उसे साफ किया जा रहा है।

यह सुनते ही सूचना आग की तरह फैली फिर दो समुदायों के बीच, तनाव बढ़ने लगा। स्थिति गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति संभाला। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर स्थानीय लोगों की बैठक कर समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी।

मामले में गिरफ्तार लोगों में बनिया टोला नवादा निवासी तांत्रिक जितेंद्र ठाकुर, मुन्ना साह और जितेश साह शामिल है। मामले की जानकारी पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

एसआईटी का नेतृत्व एएसपी सुनील कुमार के रहे थे। वहीं, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, गौरव कुमार, कृष्णजी राय सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- झाड़-फूंक के बहाने अभद्र व्यवहार बना बुजुर्ग की हत्या का कारण, शिवहर में चार गिरफ्तार