यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिक्षक का नाबालिग शिष्या से दुष्कर्म का अश्लील वीडियो वायरल, अब जाएगा जेल
पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में एक शिक्षक ने मर्यादा की रेखा लांघकर पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। ...और पढ़ें

पूर्वी चंपारण। जिले के केसरिया में एक शिक्षक ने मर्यादा की रेखा लांघकर पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। केसरिया थाने के चांद पसरा स्थित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक के कुकृत्य से पूरा इलाका स्तब्ध है। शिक्षक रुपेश कुमार सिंह ने अपने विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया। इसका किसी ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दिया, जो वायरल हो गया है।
यह मामला जिलाधिकारी अनुपम कुमार के जनता दरबार में पहुंचा। डीडीसी के आदेश पर डीईओ मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दर्ज एफआइआर को चकिया के डीएसपी ने प्रथमदृष्टया सत्य पाया है। पुलिस अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उसे गिरफ्तार करेगी। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रही पीडि़त लड़की अभी तक सामने नहीं आई है।
कोचिंग में बनाया हवस का शिकार
जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय चांद परसा के शिक्षक रुपेश कोङ्क्षचग भी चलाते रहे हैं। उसने कोङ्क्षचग में ही विद्यालय की छात्रा को हवस का शिकार बनाया। इस दौरान किसी ने वीडियो क्लिप बना ली। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो किसने बनाई और कमरे में उक्त कुकृत्य के वक्त और भी कोई था क्या?
निलंबित किया गया आरोपी
मामले के संबंध में उप विकास आयुक्त सुनील कुमार यादव ने कहा कि आरोपी शिक्षक को निलंबित किया जा चुका है। इस सिलसिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। डीईओ को वीडियो की जांच कराने का आदेश दिया गया है।
पुलिस चलाएगी स्पीडी ट्रायल
पुलिस उपाधीक्षक मुंद्रिका प्रसाद ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार जांच की प्रक्रिया में लगी है। प्रारंभिक तौर पर आरोप को सत्य पाते हुए दोषी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी व कुर्की-जब्ती वारंट प्राप्त करने का निर्देश जांचकर्ता को दिया गया है। दोषी शिक्षक की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के बाद उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा।
होगी विभागीय कार्रवाई
जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सहजानंद इसे मामले को गंभीर मानते हैं उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
