मुहर्रम में तिरंगा के साथ निकला ताजिया जुलूस
मोतिहारी। शहर के मिल्लते मोहल्ला मुहर्रम कमेटी छतौनी द्वारा मुहर्रम के ताजिया के साथ 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा के साथ ताजिया जुलूस को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की लंबी कतार लगी रही।
मोतिहारी। शहर के मिल्लते मोहल्ला मुहर्रम कमेटी छतौनी द्वारा मुहर्रम के ताजिया के साथ 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा के साथ ताजिया जुलूस को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की लंबी कतार लगी रही। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारी सहित जवान भी तैनात रहे। इस कड़ी में शहर के नकछेद टोला, चिकपट्टी, खोदानगर, मिस्कौट, रघुनाथपुर, कुंवारी देवी चौक, मठिया चौक, भवानीपुर जिरात, हनुमानगढ़ी, बलुआ, बलुआ टाल, छोटा बरियारपुर आदि जगहों पर भी शांतिपूर्ण माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्य पार्षद मोहिबुल हक, साजिद हुसैन, राजा खान, शहजाद खान, तनवीर कमाल, शम्सी खान, ताज अंसारी आगे-आगे चल रहे थे। तिरंगा के साथ ताजिया जुलूस का आयोजन सगीर अहमद ने किया। इस यात्रा को सफल बनाने में कमेटी के इरफान खान, सज्जाद अंसारी, गुडलक अंसारी, सैफ अंसारी, जसीम अंसारी, अरमान अंसारी, अमन अंसारी, पप्पू अंसारी, अमीर अंसारी, अमीरूल आंरी, सोल्जर अंसारी, साहिल अंसारी, पिटू, अमन अंसारी, काले मियां, अब्बू मियां, खलील, नईम, मोबीनलाल अंसारी, मो. शाहिद, मो. मोबिन अहमद, मो. मुराद का सराहनीय सहयोग रहा।