Move to Jagran APP

भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को स्वामी विवेकानंद ने दिलाई विश्व में अभूतपूर्व पहचान

मोतिहारी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 11:23 PM (IST)
भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को स्वामी विवेकानंद ने दिलाई विश्व में अभूतपूर्व पहचान

मोतिहारी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को विश्व में अभूतपूर्व पहचान दिलाने का सबसे बड़ा श्रेय स्वामी विवेकानंद को जाता है। उनके विचारों को आत्मसात करके सुखी और सफल जीवन व्यतीत किया जा सकता है। वे जिला भाजपा द्वारा शहर के राजाबाजार स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से उनके मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी जी भारत को परम वैभव की चोटि पर पहुंचाना चाहते थे इसलिए आज हर भारतीय खासकर युवाओं के लिए वे ही रोल मॉडल हो सकते हैं। युवाओं को उनका सपना साकार करना चाहिए। उद्यान में स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उद्यान परिसर में गरीबों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विनय कुमार वर्मा, जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बसंत मिश्रा, चंद्र किशोर मिश्रा, रविभूषण श्रीवास्तव, कुणाल पटेल, अरुण मिश्रा, डॉ. चंद्र सुभाष, डॉ. हेना चंद्रा, गुड्डू श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, मनोज पासवान, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, अभय अनंत,आशीष रंजन, पियूष रंजन, रमन सिंह, अभय कुमार, आशुतोष कुमार शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला, अनिल वर्मा, मुनचुन साह, निलेश श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, संजय सिंह, चुन्नू श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र स्वर्णकार, पप्पू श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह समिति के तत्वावधान मे शहर के राजाबाजार स्थित विवेकानंद पार्क मे बुधवार को स्वामी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व उप मुख्य पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने की। कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए संध्या समारोह को स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर विहिप के बिहार झारखंड क्षेत्र संपर्क प्रमुख अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी जी के मार्गो का अनुकरण करने पर देश विकसित देश बनेगा। वहीं डॉ. अतुल कुमार, डॉ. हेना चन्द्रा और भाजपा अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर रोहित शर्मा, गुड्डू श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वर्मा, सुबोध कुमार, संजीव सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.