एमएस कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति
मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय में नैक पीयर टीम द्वारा शनिवार को दो दिनी मूल्यांकन कार्य को पूरा कर लिया गया। अंत में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ टीम ने बैठक भी की।
मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय में नैक पीयर टीम द्वारा शनिवार को दो दिनी मूल्यांकन कार्य को पूरा कर लिया गया। अंत में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ टीम ने बैठक भी की। इससे पूर्व सभी संकाय के विभागों का सघन निरीक्षण किया गया। संस्थागत व्यवस्था की भी पड़ताल हुई। जाने से पहले तीन सदस्यीय टीम ने अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को भी पूरा किया। इस दौरान टीम के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का परचम जोरदार तरीके से लहराया। प्राचार्य द्वारा सर्वप्रथम पीयर टीम का स्वागत करने के बाद छात्र-छात्राओं ने Xह्नह्वश्रह्ल;आप आए यहां, स्वागतम स्वागतम..' गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए.. की सुंदर प्रस्तुति दी। हिदी विभाग की एमए की छात्रा वंदना शुक्ला द्वारा जहां लोकगीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई, वहीं, वंदना की गजल गायिकी की भरपूर सराहना हुई। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छठ पर्व की झांकी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। अनीता सिन्हा, रित्विज भारद्वाज, बच्चा बिहारी, गीता राय और ममता रानी द्वारा प्रस्तुत गीतों की सराहना लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ की। कार्यक्रम के समन्वयक स्वामी हरिदास संगीत विद्यापीठ के निदेशक कृष्णा प्रसाद सक्रिय नजर आए। हारमोनियम पर अनीता सिन्हा, ढोलक पर राम टहल राम, तबले पर अवधेशजी और आक्टो पैड पर अमित कुमार ने कुशल संगति प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. एकबाल हुसैन, डॉ. मृगेंद्र कुमार, एनसीसी पदाधिकारी डॉ.नरेंद्र सिंह, प्रो. विदुषी दीक्षित, डॉ. पूनम सिंह. डॉ. शिखा, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. रविप्रताप पांडेय, दिलीप कुमार, राजू सिंह, सुनील कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रशाल में मौजूद थीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अरुण कुमार द्वारा किया गया।