Move to Jagran APP

बंजरिया में बाढ़ की स्थिति गंभीर, एक दर्जन गांवों का सड़क संपर्क भंग

मोतिहारी। बंजरिया प्रखंड क्षेत्र की सभी नदियों सिकरहना तिलावे बंगरी दुधौरा के जल स्तर में

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 12:09 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 12:09 AM (IST)
बंजरिया में बाढ़ की स्थिति गंभीर, एक दर्जन गांवों का सड़क संपर्क भंग
बंजरिया में बाढ़ की स्थिति गंभीर, एक दर्जन गांवों का सड़क संपर्क भंग

मोतिहारी। बंजरिया प्रखंड क्षेत्र की सभी नदियों सिकरहना, तिलावे, बंगरी, दुधौरा के जल स्तर में उफान से बाढ़ की स्थिति विकराल बनी हुई है। सिकरहना नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही पंचरूखा पश्चिमी पंचायत के मोखलिशपुर 2 उच्च विद्यालय के पास तीन से चार फीट पानी बहने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है। इधर बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में भी फैल रहा है। केटी कॉलेज से चांटी माई मंदिर की तरफ जानेवाली सड़क पर दो फीट तक पानी बह रहा है। पंचरुखा पश्चिमी पंचायत के खड़वा मुशहर टोली गांव के निचले भाग में करीब एक दर्जन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। क्षेत्र में आई बाढ़ ने एक दर्जन गांवों का सड़क संपर्क भंग कर दिया है। जटवा से बुढ़वा जानेवाली पक्की सड़क टूट गई है, जिसपर पांच फीट पानी बह रहा है। बुढ़वा नासी पुल का दक्षिणी पहुंच पथ क्षतिग्रस्त है, जिससे चारपहिया वाहनों का गुजरना असंभव है। मोखलिशपुर जानेवाली तीनों सड़कों पर बाढ़ का पानी बहने से सभी सड़कें टूट गई है। लचका पर अब भी चार फीट तक बाढ़ का पानी बह रहा है। इधर तिरूवाह की लाइफ लाइन चैलाहा-सिसवनिया सड़क पर कई स्थानों पर तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी बह रहा है। क्षेत्र की सिकरहना, तिलावे, बंगरी, दुधौरा आदि नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जटवा, जनेरवा, खैरी, सुन्दरपुर, अजगरवा, चिचुरहिया आदि गांवों में बाढ़ का जलस्तर स्थिर है। वही सुंदरपुर - अजगरवा सड़क पर अब भी तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी बह रहा है। सिकरहना नदी जटवा-जनेरवा सड़क तोड़कर लगातार बह रहा है। बुढ़वा व कुकुरजरी के बीच पक्की सड़क को बाढ़ की तेज रफ्तार ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। बुढ़वा नासी पुल पर अब भी संकट बरकरार है। वही अंचल प्रशासन द्वारा अभी तक नाव उपलब्ध नहीं कराने के कारण लोग निजी नाव से सफर कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.