विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raxaul : भारतीय दूतावास बंगला परिसर के पास मंदिर में चोरी, डेढ़ किलो चांदी और एक लाख रुपये गायब

By Shashi Bhushan KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 21 Sep 2026 11:55 AM (IST)

रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर से रविवार रात अज्ञात चोरों ने डेढ़ किलो चांदी और लगभग एक ...और पढ़ें

चोरी के बारे में पुलिस को जानकारी देते पुजारी।

चोरी के बारे में पुलिस को जानकारी देते पुजारी।

HighLights

  1. रक्सौल के हनुमान मंदिर में देर रात हुई चोरी।

  2. चोरों ने डेढ़ किलो चांदी और एक लाख रुपये चुराए।

  3. भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न।

जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल व कस्टम चौकी के पास स्थित भारतीय दूतावास बंगला व कस्टम कालोनी के बीच स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने डेढ़ किलो चांदी व करीब एक लाख रुपये नकदी की चोरी कर ली।

घटना के बाद रक्सौल पुलिस हरकत में आई है। मंदिर परिसर में प्रारंभिक जांच व पुजारी से जानकारी लेने के बाद पुलिस की टीम बदमाशों की खोज में लगी है।

इन सबके बीच सुरक्षात्मक लिहाज से बेहद संवेदनशील मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने रक्सौल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया।

साथ ही परिसर से सटे मैत्री पुल व कस्टम पोस्ट पर तैनात रहनेवाले सुरक्षाकर्मियों के लिए भी यह घटना चुनौतीपूर्ण है। कारण यह कि भारत-नेपाल सीमा को निर्धारित करनेवाले मैत्री पुल के पास ही यह परिसर है।

ऐसे में यहां रात में पहरा देनेवाली सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों की नजर का नहीं पड़ना भी सीमा सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

बताया गया है कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भगवान हनुमान तथा भगवान श्रीराम के चांदी से निर्मित आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में फर्जी रसीद से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

इसके साथ ही मंदिर परिसर में रखी दानपेटी को भी तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी।